{"_id":"5e0c4c808ebc3e87f1180005","slug":"army-jawan-martyr-varun-mother-died-of-shock-after-one-day-of-cremation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद बेटे के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, नहीं सह पाईं गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद बेटे के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, नहीं सह पाईं गम
Wed, 01 Jan 2020 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
वरुण कुमार शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद बेटे की मौत का सदमा मां सहन नहीं कर पाई। जवान बेटे की चिता की आग अभी ठंड भी नहीं हुई कि अगले ही दिन सुबह मां ने दम तोड़ दिया। मृतक विमला देवी (60) का बुधवार सुबह अचानक देहांत हो गया। विमला देवी का बेटा वरुण शर्मा भारतीय सेना में सेवारत था।बटालियन के साथ 20 दिसंबर को सियाचिन ग्लेशियर जा रहे दुलेड़ा गांव के वरुण (34) पुत्र अमरनाथ को अचानक सिर दर्द और उल्टी हुई। उन्हें बेस कैंप लेह लाया गया। जहां से मौसम खराब होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
उन्हें बाई रोड लद्दाख लाना पड़ा। जहां शाम को उनका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उन्हें कमांड अस्पताल चंडी मंदिर शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन यहां बीते रविवार दोपहर 3:41 बजे वरुण ने दम तोड़ दिया। सियाचिन में ब्रेन हैमरेज के कारण शहीद हुए सैनिक वरुण शर्मा को मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वहीं बुधवार को शहीद की मां का भी देहांत हो गया। पूरा गांव मां-बेटे की मौत से सदमे में है।
विज्ञापन