फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army jawan died in road accident in sirmour

खाई में गिरी कार, लोहड़ी मनाने घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत

Sun, 13 Jan 2019 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
army jawan died in road accident in sirmour

हरिपुरधार इलाके में घर पर लोहड़ी का पर्व मनाने आए जवान की शनिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि, पत्नी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार उपमंडल संगड़ाह के तहत हरिपुरधार क्षेत्र की गेहल डिमाइना सड़क पर शनिवार शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार में सेना के जवान सहित परिवार घर लौट रहा था। हरिपुरधार-गेहल डिमाइना सड़क पर अचानक कार (एचपी 63ए-6641) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में सेना के जवान वीरेंद्र सिंह (40), पत्नी शीला देवी (36) और भतीजी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल शीला देवी और भतीजी श्रुति का उपचार चल रहा है। मृतक वीरेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही फौज से छुट्टियां लेकर लोहड़ी पर्व मनाने घर आया था। बीती शाम जवान अपनी पत्नी व भतीजी के साथ डिमाइना में मेहमानबाजी कर वापस अपने गांव गेहल लौट रहा था।

घर के समीप पहुंचते ही जवान ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कार गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। मामले की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है।


लोहड़ी पर्व पर हुए हादसे से परिवार की खुशियों को ग्रहण लग गया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कानपुर में भारतीय सेना में तैनात था। वह अपने पीछे पत्नी समेत तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया है। पत्नी व बच्चों के अलावा मां, तीन भाइयों और पांच बहनों को हादसा जिंदगी भर का दुख दे गया है। गेहल डिमाइना पंचायत में लोहड़ी पर्व पर मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed