फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army helicopter crash case: deceased vivek kumar of Jaisinghpur himachal wish remained unfulfilled

सेना हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: विवेक ने कहा था, बड़ी धूमधाम से मनाऊंगा बेटे का पहला जन्मदिन,अधूरी रह गई तमन्ना

Thu, 09 Dec 2021 12:18 PM IST
Krishan Singh पुष्पराज डोगरा/ बृजमोहन कंठवाल, जयसिंहपुर, लंबागांव (कांगड़ा)
पुष्पराज डोगरा/ बृजमोहन कंठवाल, जयसिंहपुर, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 PM IST
सार

चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक कुमार चार माह पहले करीब डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। विवेक कुमार अपने बेटे के जन्म के दौरान छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बेटे के जन्म पर वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। 

विज्ञापन
Army helicopter crash case: deceased vivek kumar of Jaisinghpur himachal wish remained unfulfilled
विवेक कुमार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार की अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना अधूरी रह गई।  चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक कुमार चार माह पहले करीब डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे।

विज्ञापन


विवेक कुमार अपने बेटे के जन्म के दौरान छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बेटे के जन्म पर वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि जब उनका बेटा एक साल का हो जाएगा तो उसका पहला जन्मदिन वह धूमधाम से मनाएंगे। बेटे के पहले जन्मदिन पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे, लेकिन विवेक की यह तमन्ना अधूरी रह गई।
विज्ञापन


विवेक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसरी में शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। करीब 9 वर्ष तक उन्होंने सेना में सेवाएं दीं। उसका एक छोटा भाई बेकरी में काम करता है और बड़ी बहन की शादी हो गई है। विवेक कुमार की मौत की खबर सुनने के बाद जयसिंहपुर सहित पूरे कांगड़ा जिले में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर विवेक कुमार को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रविन्द्र धीमान ने भी अपनी फेसबुक पोस्ट पर विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। हालांकि देर रात तक जिला प्रशासन को सेना से विवेक कुमार की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल पाई। लेकिन जयसिंहपुर का अपर ठेहड़ू गांव शोक में डूबा रहा। विवेक कुमार के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। ससुराल कोसरी गांव में ही हैं। बारहवीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह जैक राइफल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed