{"_id":"5bb5c957867a557b350c9be4","slug":"army-bharti-rally-second-day-in-paddal-ground-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी 552 युवा ग्राउंड में हांफकर भर्ती प्रक्रिया से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी 552 युवा ग्राउंड में हांफकर भर्ती प्रक्रिया से बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड्डल मैदान में सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन 552 युवाओं ने मैदान की बाधाएं पार कर अगले दौर में प्रवेश किया। मंडी जिले की सात तहसीलों की भर्ती थी। करीब 3750 युवाओं ने आवेदन किया था। भर्ती के लिए 2983 युवा ही पहुंचे। 767 युवा भर्ती प्रक्रिया से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
2431 युवा ग्राउंड पास न कर पाने के कारण भर्ती से बाहर हो गए। दो अक्तूबर को हुई भर्ती रैली में मैदान पास करने वाले 384 पास युवाओं में से 329 युवा ही मेडिकल परीक्षण में सफल हो पाए हैं। ये युवा अब लिखित परीक्षा के लिए चयनित हो गए हैं।
विज्ञापन
सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि पहले से निर्धारित मापदंडों के आधार पर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तीन बजे शुरू कर दी गई थी। यह सुबह साढ़े आठ बजे तक चली। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन 552 ने मैदान की बाधाओं को पार करके मेडिकल परीक्षण तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। किसी तरह के अनुशासनहीनता की शिकायत नहीं आई है। वीरवार को भर्ती प्रक्रिया में जिले के 3882 युवा टेस्ट देंगे। इन तहसीलों में लडभड़ोल, कोटली, धर्मपुर, बलद्वाड़ा और भदरोटा के युवा शामिल हैं।