{"_id":"5f2aacc68ebc3e3ccc5f64f1","slug":"army-bharti-2020-for-shimla-solan-sirmour-kinnaur-in-himachal-pradesh-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का जज्बा है तो हो जाइए तैयार, मंडी में छह अक्तूबर से भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में जाने का जज्बा है तो हो जाइए तैयार, मंडी में छह अक्तूबर से भर्ती
Wed, 05 Aug 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। छह से चौदह अक्तूबर तक मंडी जिले के पड्डल मैदान में सेना भर्ती होगी। भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन और सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एनए पुरुष पदों के लिए होगी।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से जारी की गई अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www-joinindianarmy-nic पर देख सकते है। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार रामपुर बुशहर से सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से 16 फरवरी, 2020 को जारी की गई अधिसूचना में पहले पंजीकृत हो चुके हैं, उन्हें भी दोबारा पंजीकरण करवाना होगा। सेना के प्रवक्ता ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की कि वे दलालों और जालसाजों से दूर रहें। सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन