फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apricot knocks in the markets of kullu himachal, sold for 50 rupees

कुल्लू की मंडियों में खुमानी की दस्तक, 50 रुपये किलो बिकी

Thu, 13 May 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 May 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Apricot knocks in the markets of kullu himachal, sold for 50 rupees
खुमानी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अर्ली वैरायटी की खुमानी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। गुरुवार को सब्जी मंडी में खुमानी 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। कोरोना और महंगाई के बीच यह बागवानों के लिए राहत की बात है। जिले में खुमानी की फसल गत वर्ष के मुकाबले 40 फीसदी तक कम है, लेकिन सीजन की शुरुआत में मंडियों में खुमानी के दाम आसमां छू रहे हैं। ऐसे में कोरोना काल में बागवानों को खुमानी मालामाल करेगी। प्लम सीजन के पहले खुमानी के बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि, बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद न के बराबर थी। फसल कम होने के चलते दामों में उछाल आया है। 

विज्ञापन


जिले के निचले क्षेत्रों में ही अभी खुमानी की फसल तैयार है। मंडियों में भुंतर, बजौरा, शाढ़ाबाई, कलैहली, हुरला, जिया, तलोगी, शमशी, मौहल आदि क्षेत्रों से ही फसल पहुंच रही है। कुल्लू में खुमानी का उत्पादन बागवान ऊंचे इलाकों में भी करते हैं। बागवान वेदराम, मोहन लाल, दुनीचंद, रामकृष्ण, अजय, प्रीतम, जीवन, प्रेमचंद ने कहा कि मौसम की बेरुखी के कारण सूखे की चपेट में आने से खुमानी के उत्पादन में कमी जरूर आई है, लेकिन शुरुआती दिनों में दाम अच्छे मिलने से बागवानों को आर्थिक नुकसान होने की चिंता कम हुई है। इस संबंध में कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में खुमानी सीजन शुरुआती दिनों में है, लेकिन बागवानों को उनकी फसल के 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
                              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed