फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Approval from the university to start 6 PG courses in RKMV

Shimla News: आरकेएमवी में 6 पीजी कोर्स शुरू करने की विवि से मंजूरी

Tue, 23 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Approval from the university to start 6 PG courses in RKMV
कल से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन


कॉलेज में बन रहा नया बहुमंजिला ब्लॉक : डॉ. अनुरिता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में छात्राओं को स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की पढ़ाई करने की इसी सत्र से सुविधा मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नए छह कोर्स शुरू करने और इसी सत्र से बैच बिठाने की अनुमति दे दी है। इन कोर्स में एमए इंग्लिश, एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास, एमए भूगोल और एमकाॅम कोर्स शामिल हैं। इन सभी कोर्सों में अभी बीस सीट प्रति कोर्स तय की है। कॉलेज प्रशासन अनुमति मिलने के बाद 25 जुलाई से इन कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जो 30 जुलाई तक चलेगी।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने माना कि कॉलेज में बने ब्लॉक के बाद पीजी कोर्स की कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। कहा कि कोर्स के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था और औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। कॉलेज का नया बहुमंजिला ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा जिसका लोकापर्ण होगा। इससे कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्स चलाने के साथ छात्राओं को सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन


वेबसाइट पर आज अपलोड होगी जानकारी
एम कॉम और पांच पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए कॉलेज द्वारा तय की गई शर्तों और सीट सहित हर तरह की जानकारी बुधवार को कॉलेज की वेबसाइट पर मिलेगी। 25 से इच्छुक छात्राएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article