फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Appointments will be made in Himachal through the new Act, recruitment banned, Personnel Department gave instr

Himachal: हिमाचल में नए एक्ट से होंगी नियुक्तियां, भर्ती पर रोक, कार्मिक विभाग ने दिए निर्देश

Fri, 09 May 2025 10:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 May 2025 10:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में  नए लागू किए गए कानून के अनुसार ही अब प्रदेश में भर्तियां होंगी। कार्मिक विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने तक सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Appointments will be made in Himachal through the new Act, recruitment banned, Personnel Department gave instr
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तें अधिनियम 2024 लागू होने के बाद आधिकारिक तौर पर अनुबंध आधार पर नियुक्तियों को समाप्त कर दिया है। नए लागू किए गए कानून के अनुसार ही अब प्रदेश में भर्तियां होंगी। कार्मिक विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने तक सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अनुबंध की जगह दो साल के ट्रेनी पीरियड पर भर्ती करने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Bus Fare: महंगा हुआ सफर, 15 फीसदी बढ़ा सामान्य बस किराया, यहां जानें अब कितने रुपये चुकाने होंगे

विज्ञापन
Trending Videos

कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, भर्ती आयोग और जिला उपायुक्तों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रिक्तियों, चयन प्रक्रिया और नियुक्ति प्रस्तावों के लिए आवश्यकताएं वर्तमान में नए अधिनियम के प्रावधानों के साथ हाेंगी।

विज्ञापन

सरकारी विभागों और भर्ती एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी कार्रवाई से पहले आगे के निर्देशों का इंतजार करें। कार्मिक विभाग के पत्र में कहा गया है कि इस सुधार का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की भर्ती में नौकरी की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। सरकार ने सभी हितधारकों को नए कानून के अनुसार व्यापक दिशा-निर्देश जारी होने तक भर्ती प्रक्रिया को रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बता दें, सरकार ने प्रदेश में कर्मचारियों की सेवा शर्तें अधिनियम 2024 लागू कर दिया है। इसके तहत अनुबंध आधार पर भर्तियों पर रोक लगा दी। आगामी आदेश जारी होने तक सभी विभागों को ऐसी भर्ती प्रक्रियाएं रोकने के निर्देश दिए थे। विधानसभा में कर्मचारी सेवा शर्तें अधिनियम 2024 पारित होने के बाद 20 फरवरी 2025 से इसे लागू कर दिया था। कुछ प्रावधान 12 दिसंबर 2003 से लागू हैं, जिसके तहत अनुबंध नियुक्तियों को हटाकर अब सिर्फ नियमितीकरण का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed