फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for himachal govt state teacher award 2019

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

Sat, 22 Jun 2019 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
apply for himachal govt state teacher award 2019
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : फाइल फोटो

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 24 शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 30 जुलाई तक शिक्षकों से इस बाबत आवेदन मांगे हैं। शिक्षकों को जिला उपनिदेशकों के पास आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


जिला कमेटियों को दस अगस्त तक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सूची भेजनी होगी। राज्य स्तरीय कमेटी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों का चयन करेगी। तीन शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन सरकार स्वयं करेगी। शुक्रवार को निदेशक रोहित जम्वाल ने सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न श्रेणियों के पात्र शिक्षकों को सरकार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित पात्र शिक्षकों को 30 जुलाई तक जिला उपनिदेशकों के पास अपने आवेदन देने होंगे। जिला कमेटियां प्रत्येक श्रेणी के पात्र शिक्षकों का चयन कर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर गठित राज्य स्तरीय कमेटी को नामों की सूची भेजेगी। जिलों को 10 अगस्त तक सूची भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी शिक्षक के खिलाफ न्यायिक मामला, छानबीन लंबित पाई जाए तो जिला कमेटी अपने स्तर पर ही ऐसे आवेदनों को रद्द कर दे। यदि इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई गई तो जिला कमेटी इसके लिए जिम्मेवार रहेंगी। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन नियमानुसार ही भेजने को कहा गया है। सीधे निदेशालय को भेजे जाने वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed