बीएससी नर्सिंग के लिए इस दिन तक करें आवेदन, एंट्रेंस टेस्ट आठ जुलाई को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून आवेदन कर सकते हैं। आठ जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
20 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 24 जुलाई को कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा जारी कर देगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कोर्स का प्रवेश शेड्यूल और कोर्स का प्रोस्पेक्टस www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
इस कोर्स के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों को अलग से पत्र भेजकर सूचित भी किया जाएगा। कोर्स के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को संस्थान में ज्वाइन करने की तिथि अलग से सूचित की जाएगी। एक अक्तूबर से सभी संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू हो जाएगा।
किस वर्ग के लिए कितनी फीस
बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर वर्ग के लिए फीस तय की गई है। इनमें सामान्य और ओबीसी व इसके उपवर्ग के परीक्षार्थियों को 1400 रुपये, अंत्योदय आईआरडीपी के लिए 700 रुपये, एससी और एसटी व इसकी उप श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी सात सौ रुपये की फीस जमा करवानी होगी।
दो वर्षीय नर्सिंग पोस्ट बेसिक कोर्स की 18 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा- एचपीयू से संबद्ध सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी और निजी संस्थानों में नए सत्र में पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है।
जबकि 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। 27 जुलाई परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि तय की गई है। 30 जुलाई को पहली मेरिट जारी की जाएगी। इस कोर्स की काउंसिलंग की तिथि प्रवेश परीक्षा के परिणाम के साथ अधिसूचित की जाएगी। एक अक्तूबर से कोर्स का नए सेशन की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।