{"_id":"5e5fa2558ebc3eeae24658a4","slug":"applications-invited-for-himachal-pradesh-lok-tantra-prahari-samman-rashi-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजातंत्र को बचाने वालों को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान, 11 हजार मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजातंत्र को बचाने वालों को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान, 11 हजार मिलेंगे
Wed, 04 Mar 2020 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रजातंत्र को बचाने वालों को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान दिया जाएगा। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। है। 11 हजार रुपये की मासिक राशि दी जाएगी। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि सम्मान राशि के लिए राज्य के ऐसे मूल निवासी पात्र होंगे, जिन्होंने प्रजातंत्र के अस्तित्व को बचाने और जनता के मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से भाग लिया हो।
विज्ञापन
आंतरिक सुरक्षा अधिनियम और भारत रक्षा नियम के तहत 25 जून, 1975 से 21 मार्च 1977 तक की आपातकाल अवधि के दौरान राजनीतिक और सामाजिक कारणों से बंदी रहे हों। उन्होंने बताया कि इस योजना में आवेदनों का जिला स्तर पर गठित समिति की ओर से निरीक्षण कर सम्मान राशि की पात्रता और अपात्रता के संबंध में अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपायुक्त इस समिति के अध्यक्ष जबकि पुलिस अधीक्षक सदस्य सचिव और जेल अधीक्षक सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनकी पत्नी के लिए भी यह योजना लागू होगी।
विज्ञापन