फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Applications for 16 posts including HAS and HPS till June 15

एचएएस और एचपीएस समेत 16 पदों के लिए 15 जून तक आवेदन

Sat, 12 Jun 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jun 2021 10:42 AM IST
सार

आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Applications for 16 posts including HAS and HPS till June 15
राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, पुलिस प्रशासनिक सेवा सहित 16 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है। आयोग की वेबसाइट पर इस बाबत लिंक दिया गया है, अन्य छह श्रेणियों के करीब साठ पद भरने के लिए जुलाई से आयोग भर्ती प्रक्रिया तेज करेगा।

विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे। 21 वर्ष से अधिक आयु के युवा और 35 वर्ष से कम आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, शिमला, नाहन, सोलन, ऊना, हमीरपुर और सुंदरनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेने के लिए 400 रुपये की फीस जमा करनी होगी, अन्य राज्यों के किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी को भी 400 रुपये की फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग से 100 रुपये की फीस ली जाएगी। महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा करने से कम से कम पंद्रह दिन पहले इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेंज फोरेस्ट आफिसर के 40 पदों सहित इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के प्रवक्ताओं के पद भी भरे जाने हैं। कोरोना संकट के चलते बीते दिनों इन परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाला गया है। जल्द ही हालात सामान्य होते ही भर्ती प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रवक्ताओं के दस्तावेजों के मूल्यांकन का काम इस बार ऑनलाइन किया जा रहा है। 15 जून से दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने को कहा गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करते ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed