{"_id":"5f9ed437887c8d2b7378cc9a","slug":"application-fee-for-himachal-police-constable-recruitment-may-be-increased-by-40-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती की आवेदन फीस 40 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती की आवेदन फीस 40 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी
Mon, 02 Nov 2020 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पुलिस में अगले महीने कांस्टेबल के तेरह सौ से ज्यादा पदों के लिए शुरू होने वाली सिपाही भर्ती में इस बार आवेदकों की जेब ज्यादा ढीली होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इस बार की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को 180 से 190 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। साल 2019 की भर्ती की तुलना में यह राशि चालीस से पचास रुपये तक ज्यादा होगी।
विज्ञापन
आवेदन फीस बढ़ाने की जरूरत इसलिए महसूस की जा रही है क्योंकि इस बार की भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान आधुनिक उपकरणों की मदद से होने वाली नकल रोकने के लिए जैमर लगाए जाने हैं। चूंकि साल 2019 में हुई भर्ती के दौरान पहली बार की परीक्षा में हाइटेक नकल की बात सामने आने के चलते परीक्षा रद्द हुई और दोबारा होने वाली परीक्षा का खर्च मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आवेदकों पर न डालने का एलान कर दिया था। ऐसे में दोबारा हुई परीक्षा का करीब 45 लाख रुपये का खर्च सरकार ने वहन किया था।
विज्ञापन
लेकिन इस बार पिछली भर्ती में हुई नकल और हाल में हुई कंडक्टर भर्ती में फोन से नकल की बात सामने आने के बाद शुरू से ही जैमर लगाने की कवायद की जा रही है। पिछली भर्ती के दौरान 100 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने पर करीब 35 लाख रुपये का खर्च आया था। ऐसे में अगर उतना ही खर्च रहा तो भी प्रति आवेदक चालीस रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। फिलहाल मुख्यालय इन सारी संभावनाओं और अनुमानों का अध्ययन कर प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
कब कितनी फीस
साल सामान्य फीस आरक्षित फीस पद
2019 140 35 1063
2017 140 35 1073
2016 120 30 1500
2015 120 30 776