{"_id":"5f0082628ebc3e432501354d","slug":"apple-season-himachal-half-red-pear-sold-for-record-three-thousand-rupees-per-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड तीन हजार रुपये प्रति पेटी बिकी हॉफ रेड नाशपाती, सीजन ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड तीन हजार रुपये प्रति पेटी बिकी हॉफ रेड नाशपाती, सीजन ने पकड़ी रफ्तार
Sat, 04 Jul 2020 06:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी (शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
हाफ रेड नाशपाती(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ऊपरी शिमला के निचले इलाकों में सेब और नाशपाती का सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इन इलाकों से रोजाना सेब सहित नाशपाती की हजारों पेटिया मंडियों में पहुंच रही हैं। बागवानों को इनके बेहतर दाम मिल रहे हैं। शनिवार को ढली की भट्ठाकुफर फल मंडी में हॉफ रेड किस्म की नाशपाती रिकॉर्ड 3000 रुपये प्रति पेटी की दर से बिकी, जबकि टाइडमैन किस्म का सेब 2000 प्रति पेटी बिका।
विज्ञापन
ठियोग के शिला घुंड क्षेत्र के बागवान सुनील लखटा ने बताया कि वह शनिवार को 35 बॉक्स पेटी हॉफ रेड किस्म की नाशपाती लेकर आए थे, जो दुकान नंबर 43 एचएफसी में तीन हजार रुपये प्रति पेटी की दर से बिकी। उन्होंने बताया कि इस साल नाशपाती के अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश हैं। हॉफ रेड किस्म की नाशपाती पिछले वर्ष 1800 से 2000 रुपये के बीच बिकी थी। ढली सब्जी और फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरीश ठाकुर के मुताबिक मंडी के करसोग और ऊपरी शिमला के निचले एवं मध्यम क्षेत्रों में सेब और नाशपाती का सीजन अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारिक तौर पर 15 जुलाई से शुरू होगा सीजन
उपमंडल अधिकारी ठियोग केके भारद्वाज ने बताया कि अधिकारिक तौर पर 15 जुलाई से सेब सीजन की शुरुआत होगी। फागू और नैना सेब नियंत्रण कक्ष कार्य करना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सेब सीजन के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन