फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple saplings will be expensive, rates increased by 20 percent

Shimla News: महंगे मिलेंगे सेब के पौधे 20 फीसदी तक बढ़ी दरें

Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Apple saplings will be expensive, rates increased by 20 percent
उद्यान विभाग ने जल्द शुरू करेगा वितरण प्रक्रिया
विज्ञापन

180 रुपये में मिलेगा 150 रुपये वाला सेब का पौधा
भारती शर्मा
शिमला। बागवानों को इस साल सेब के पौधे महंगी दरों पर मिलेंगे। उद्यान विभाग ने सर्दियों में बिकने वाले सेब के पौधों के दामों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
जिला शिमला की नर्सियों में पौधे वितरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। बागवानों को पिछले वर्ष के मुकाबले प्रति पौधा 30 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। सेब की नॉन स्पर किस्म में ए ग्रेड का क्लोनल रूट स्टॉक का 150 रुपये में बिकने वाला पौधा इस बार 180 रुपये में मिलेगा। सीडलिंग रूट स्टॉक का 100 रुपये वाला पौधा 130 रुपये, स्पर किस्म ए ग्रेड सीडलिंग रूट स्टॉक 120 की जगह 140 और क्लोनल रूट स्टॉक 150 की जगह 180 रुपये में मिलेगा। गुठलीदार फलों के पौधों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बार क्लोनल रूट स्टॉक वाला चैरी का पौधा 120, खुमानी 90 रूपये, अखरोट 150, आड़ू 90, किवी 120, बादाम का 80, अनार का 75, नाशपाती सीडलिंग रूट स्टॉक का 80 और क्लोनल रूट स्टॉक 120 रुपये में बागवानों को मिलेगा। इसके अलावा कलमों में स्पर किस्म को छोड़कर अन्य किस्में 12 रुपये में मिलेंगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग इस बार जिला शिमला में 1.20 लाख फलदार पौधे बांटेगा। विभाग बागवानों को अच्छी गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी नर्सियों में हो रही मनमानी
निजी नर्सियों में पौधों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इनमें स्टोन फ्रूट का पौधा 200 से 250 और सेब का एक पौधा 200 से 400 रुपये बेचा जा रहा है। इनकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



कोट
बागवानों को अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध करवाए जा रहें है। इसमें पौधों के रखरखाव और उत्पादन का खर्चा बढ़ने की वजह से पौधों के दामों में हल्की बढ़ोतरी की है। निजी नर्सियों के मुकाबले सस्ते दामों पर पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
-संदीप कदम, निदेशक उद्यान विभाग शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article