{"_id":"612df6638ebc3e5f9926c4d7","slug":"apple-made-the-horticulturists-of-himachal-cry-garlic-sparkled-turnover-of-24-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब ने रुलाए हिमाचल के बागवान, लहसुन ने बिखेरी चमक, 24 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब ने रुलाए हिमाचल के बागवान, लहसुन ने बिखेरी चमक, 24 करोड़ का कारोबार
Tue, 31 Aug 2021 02:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:59 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार सिरमौर में लहसुन की अधिक पैदावार होती है। जिले के बाद कुल्लू में लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन उगाया जाता है। सिरमौर और सोलन का लहसुन मई से मंडी में पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
लहसुन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में इस साल लहसुन का 24.6 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। अगस्त माह तक मंडी में 34 हजार 378 क्विंटल लहसुन बाहरी राज्यों को सप्लाई किया गया। पिछले वर्ष 32 हजार क्विंटल लहसुन से 23 करोड़ का कारोबार हुआ था। कोविड के बीच किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं। सब्जी मंडी में लहसुन ग्रेड के हिसाब से 40 से 120 रुपये किलो तक भी बिका है। प्रदेश के लहसुन की दक्षिण भारत की मंडियों में भारी मांग है। इस साल केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु भी लहसुन भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिरमौर में लहसुन की अधिक पैदावार होती है। जिले के बाद कुल्लू में लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन उगाया जाता है। सिरमौर और सोलन का लहसुन मई से मंडी में पहुंचना शुरू हो गया था। जिले में सबसे पहले फसल तैयार होने के कारण शुरू में किसानों को फायदा मिलता है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी में लहसुन का कारोबार बढ़ा है। किसानों को कोविड के बीच अच्छे दाम मिले हैं। प्रदेश का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इस कारण इसकी देश में अधिक मांग है।
विज्ञापन