फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple issue himachal: Farmer leader Rakesh Tikait will on Shimla visit on August 28

किसान नेता राकेश टिकैत 28 अगस्त को शिमला में, सेब मसले पर सरकार को घेरेंगे

Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
सार

शनिवार सुबह राकेश टिकैत सोलन फल मंडी का सुबह दस बजे निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्थानीय किसानों के साथ बैठक होगी। दोपहर बारह बजे टिकैत शिमला में प्रेस वार्ता करेंगे। हिमाचल में गिरते सेब के दामों को लेकर टिकैत प्रेस वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
apple issue himachal: Farmer leader Rakesh Tikait will on Shimla visit on August 28
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चौधरी राकेश टिकैत शनिवार को शिमला में सेब के गिरते दामों पर सरकार को घेरेंगे। दोपहर बारह बजे टिकैत प्रेस क्लब शिमला में पत्रकार वार्ता करेंगे। टिकैत का शनिवार को होने वाला दौरा प्रदेश का तीसरा दौरा है। इससे पहले भी बागवानों से लूट के मामलों को टिकैत जोरदार तरीके से उठा चुके हैं।

विज्ञापन


टिकैत के इस दौरे से दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को हिमाचल के सेब बागवानों का समर्थन मिल सकता है। शनिवार सुबह राकेश टिकैत सोलन फल मंडी का सुबह दस बजे निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्थानीय किसानों के साथ बैठक होगी। दोपहर बारह बजे टिकैत शिमला में प्रेस वार्ता करेंगे। हिमाचल में गिरते सेब के दामों को लेकर टिकैत प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


अप्रैल में एक वीडियो जारी कर भी राकेश टिकैत ने सेब बागवानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया था। उस समय सेब की फ्लावरिंग और सेटिंग के समय हुए नुकसान को उठाया गया था। इस वीडियो के जारी होने के बाद हरकत में आई सरकार ने कई कदम उठाए थे। अब प्रदेश में सेब के दाम एकाएक गिरने से प्रभावित हो रहे बागवानों के हक में दोबारा से राकेश टिकैत आवाज बुलंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें मंडियों में सेब के दाम गिरने और आढ़तियों की मनमानी को लेकर अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेने के दूसरे दिन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरे। भारद्वाज ने ठियोग की पराला मंडी का निरीक्षण किया।



हालांकि, भारद्वाज के मंडी पहुंचने से पहले ही आढ़तियों को उनके आने की सूचना दी जा चुकी थी। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंडियों में सेब का रेट इकोनॉमिक्स के सिद्धांत डिमांड एंड सप्लाई पर निर्भर करता है। सेब की ज्यादा आमद से दाम गिर जाते हैं। दावा किया कि बढ़िया सेब को जो रेट शिमला की मंडियों में मिल रहे हैं, वही रेट दिल्ली सहित देश की बड़ी मंडियों में भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed