फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple in fruit mandi

Shimla News: यूनिवर्सल कार्टन में सेब की पैकिंग करना बना परेशानी

Sun, 21 Jul 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
apple in fruit mandi
13 इंच के कार्टन में बी ग्रेड की पांच लेयर भरने से खाली बच रही जगह
विज्ञापन

ज्यादा भार डालने से दब रहीं पेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन यूनिवर्सल कार्टन में सेब पैक करना बागवानों के लिए मुसीबत बन गया है। सरकार ने बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस सीजन से यूनिवर्सल कार्टन शुरू किया है, लेकिन बागवानों को इसमें सही तरीके से सेब पैक करना नहीं आ रहा है।
नए कार्टन में छोटे सेब को पैक करने में सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। इससे अधिकतर बागवान छोटे आकार के सेब काेे हाफ बॉक्स में पैक करके ही मंडी ला रहे हैं। बी ग्रेड के सेब को 13 इंच के कार्टन में पांच लेयर भरने के बाद दो इंच का गैप बच रहा है। इससे पेटियों पर भार डालने के बाद दब रही है। इससे सेब खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कोटखाई क्षेत्र के बागवान सुरेंद्र भलैक ने बताया कि रॉयल सेब के एक ही पेटी में लार्ज, मिडियम और स्मॉल ग्रेड की पांच लेयर नहीं जा सकता क्योंकि तीनों ग्रेड का आकार अलग-अलग है। कहा कि बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन में सेब पैक करने का तरीका समझाना चाहिए ताकि नए कार्टन में सेब की पैकिंग करना आए। लक्कड़ की पेटी में जब जगह खाली रह जाती थी, तो उसमें घास भर दिया जाता था, लेकिन गत्ते वाली पेटी में घास को भी नहीं भर सकते। करसोग के बागवान नंदलाल ने बताया कि 12 इंच वाले कार्टन में पांच ट्रे डालने के बाद सेब कार्टन के लेवल से ऊपर आ रहा है, वहीं 13 इंच वाले कार्टन में पांच ट्रे तो आ रही हैं लेकिन 6 ट्रे नहीं आ रही हैं। ऐसे में जब तक सेब मंडी या बाहरी राज्यों में पहुंचता है, तक तक पेटी बिल्कुल खराब हो जाती है। इसे समझने में ज्यादा समय लग रहा है कि कौन से ग्रेड का सेब किस कार्टन में डालें।
विज्ञापन

-------
कोट
स्टैंडर्ड के हिसाब से कार्टन में भरे ग्रेड : हेमिस नेगी
गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए सेब को ग्रेड करना पड़ेगा। पहले मिक्सिंग करके एक पेटी में कोई भी ग्रेड भर दिया जाता था। यूनिवर्सल कार्टन में स्टैंडर्ड पेटी है, तो ग्रेड भी स्टैंडर्ड ही आएगा। इसके लिए जागरुकता शिविर, जगह-जगह पर होल्डिंग और रेडियो प्रसारण के माध्यम से भी बागवानों को नए कार्टन में सेब पैक करने के तरीकों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमिस नेगी, प्रबंध निदेशक, कृषि विपणन बोर्ड
इनसेटयूनिवर्सल कार्टन में ऐसें करें सेब पैक
यूनिवर्सल कार्टन दो तरह से 13 और 12 इंच के तैयार किए गए हैं। 13 इंच के कार्टन में लार्ज, मिडियम और स्मॉल ग्रेड के सेब की पैकिंग होगी, वहीं 12 इंच की पेटी में एक्स्ट्रा लार्ज, एक्स्ट्रा स्मॉल और पिट्टू ग्रेड के सेब की पैकिंग होगी। सभी कार्टनों में सेब का भार करीब 20 किलो ही होगा या इससे 200 या 300 ग्राम ज्यादा हो सकता है। यूनिवर्सल कार्टन की एक्ट्रा लार्ज पैकिंग में चार ट्रे होंगी जिसमें एक पेटी में 80 सेब आएंगे, इसमें एक ट्रे में सेब की संख्या 20 होगी। इसके अलावा सभी साइज में पांच ट्रे होंगी। वहीं लार्ज पैकिंग में पांच ट्रे के साथ एक ट्रे में 20 और पेटी में 100 सेब, मिडियम पैकिंग में एक ट्रे में 25 और पेटी में 125 सेब, स्मॉल में एक ट्रे में 30 और पेटी में 150 सेब, एक्ट्रा स्मॉल में एक ट्रे में 35 और पेटी में 175 सेब और पित्तु में एक ट्रे में 40 और पेटी में 200 सेब की पैकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed