हिमाचल के सेब बहुल तीन जिलों शिमला, कुल्लू और मंडी में रविवार दोपहर भारी ओलावृष्टि हुई है। अपर शिमला, कुल्लू के आनी और मंडी में फ्लावरिंग के बीच पांच से 25 मिनट तक ओले गिरने से करोड़ों की सेब फसल तबाह हो गई है।
2 of 8
ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
कई जगह सेब के फूल ही नहीं पत्ते भी झड़ गए हैं। सेब के बीमे को भारी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि हिमाचल में सालाना करीब 4000 करोड़ का सेब कारोबार होता है जबकि सेब की लगभग 70 फीसदी फसल अपर शिमला में होती है।
3 of 8
ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के ठियोग, नारकंडा, कोटखाई, जुब्बल, चौपाल, रोहड़ू, रामपुर और कुल्लू के आनी में फ्लावरिंग के बीच ओलावृष्टि से सेब पौधों से फूल झड़ गए हैं। मंडी शहर के अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
4 of 8
ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला और निचले इलाकों में धूप खिली रही। बागवानी विभाग शिमला के उपनिदेशक सुभाष चंद का कहना है कि सेब उत्पादित क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को लेकर सोमवार को फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट तलब की जाएगी। बागवानों को नियमानुसार राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
5 of 8
ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में एंटी हेलगन योजना फ्लॉप हो गई है। यह ओले रोकने में नाकाम साबित हुई है। रविवार को बखोल, प्रेमनगर और महासू क्षेत्र के लिए लगाई गई एंटी हेलगन पर भी ओले गिरे। यही स्थिति अन्य इलाकों में भी रही।