फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple business started in Solan and Parwanoo Mandi, sold by the kilo

Apple Season Himachal: सोलन और परवाणू मंडी में सेब कारोबार शुरू, किलो के हिसाब से बिका

Tue, 04 Jul 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 07:47 PM IST
सार

सोलन और परवाणू मंडी में सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। अभी शिमला के कुछ क्षेत्रों में ही सेब तैयार हुआ है। सीजन की पहली खेप आने से बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Apple business started in Solan and Parwanoo Mandi, sold by the kilo
सोलन और परवाणू मंडी में सेब कारोबार शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन और परवाणू मंडी में सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। अभी शिमला के कुछ क्षेत्रों में ही सेब तैयार हुआ है। सीजन की पहली खेप आने से बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को करसोग, कुमारसैन और चौपाल से टाइडमैन और रेड जोन सेब की करीब 1,600 पेटियां परवाणू और सोलन सेब मंडी में पहुंचीं। परवाणू मंडी में पूजा-अर्चना के बाद सेब सीजन शुरू किया गया। इस बार सेब मंडियों में तोल कर खरीदा जा रहा है। हालांकि अभी सेब की पेटी का आकार पहले की तरह ही है। जिसमें 24 से 25 किलो सेब की पैकिंग मंडी में पहुंच रही है।

विज्ञापन


सोलन मंडी में टाइडमैन सेब 75 से 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। जिसमें एक बॉक्स ग्रेड के हिसाब से 1,800 से 2,200 रुपये तक रहा। जबकि परवाणू सेब मंडी में रेड जोन सेब 40 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिका है। आने वाले दिनों में सेब के दाम और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय सेब व्यापारियों की मानें तो सेब सीजन पूरी तरह से चलने में करीब एक या दो सप्ताह लग सकते हैं। अभी बाहरी राज्यों के बहुत कम व्यापारी पहुंचे हैं। परवाणू और सोलन मंडी में अभी केरल, मुंबई, नागपुर और उत्तर प्रदेश से करीब 15 व्यापारी कारोबार के लिए आए हैं। सेब मंडी परवाणू और सोलन में हर वर्ष अरबों रुपये का कारोबार होता है। इस बार भी बागवानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


छोटा आकार, कच्चा सेब भी पहुंच रहा मंडी में
मंडी में आ रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ कच्चा सेब भी पहुंच रहा है। सीजन से पहले मंडी पहुंचने पर इस सेब को हालांकि अच्छे दाम मिल रहे हैं। इसमें सिर्फ टाइडमैन और रेड जोन सेब ही मंडी पहुंचा है। रॉयल, गोल्डन सहित अन्य किस्मों के सेब को मंडी पहुंचने में करीब दो सप्ताह लगेंगे। बाहरी राज्यों के कारोबारी भी परवाणू और सोलन मंडी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed