{"_id":"5fd9bc16136f6613de0f1838","slug":"apple-and-cherry-plants-price-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 रुपये तक महंगे मिलेंगे चेरी और सेब के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 रुपये तक महंगे मिलेंगे चेरी और सेब के पौधे
Wed, 16 Dec 2020 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में बागवानी विभाग बागवानों को पौधों का वितरण करेगा। लेकिन, इस बार ये पौधे बीते साल के मुकाबले पांच से 20 रुपये तक महंगे मिलेंगे। सबसे अधिक चेरी 20 रुपये और सेब, खुमानी, प्लम और कीवी पांच से दस रुपये महंगे दामों पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उद्यान विभाग सेब, अखरोट, नाशपाती, प्लम, खुमानी, अनार, आड़ू, कीवी और बादाम के पौधों का वितरण करेगा। ये पौधे बागवानी विभाग सोलन के फल उद्यान केंद्र गौड़ा, अर्की, दाड़लाघाट, खटनाली और बागा-मांगल की नर्सियों में तैयार किए गए हैैं। सोलन में इस बार बागवानों ने 40 हजार पौधों की मांग विभाग को भेजी है। इस बार जिले में कीवी के पौधों की मांग की गई है। फलों में कीवी की एलिसन, हेवार्ड प्रजाति, प्लम सेंटा रोजा, ब्लैक अंबर, फ्रंटियर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये रहेंगे दाम
पौधे पिछले वर्ष इस वर्ष
सेब ऑन सिडिंग रूट स्टॉक 50 55
सेब ऑन कलॉनल रूट स्टॉक 90 100
ऑन सीडिंग 70 75
फॅलोरिंग क्रैब एप्पल 50 55
चेरी ऑन रूट स्टॉक 80 100
खुमानी 50 55
बादाम 100 100
आडू़ 50 55
नाशपत्ती 80 90
कीवी 80 90
एपल जनरल 50 55
ऐसे करें पौधरोपण
उद्यान विभाग के अनुसार खुमानी के पौधों के बीच 6-6 मीटर की दूरी रखें। आड़ू के पौधों को साढ़े चार साढ़े चार मीटर की दूरी, अखरोट के पौधों में 8-8 मीटर की दूरी रखनी चाहिए। पौधे लगाने के लिए गड्ढे तीन फीट गहरे और तीन फीट चौड़े होने चाहिए। खोदे गड्ढों से निकाली मिट्टी में 10 से 15 किलोग्राम गोबर की खाद, सुपर फास्फेट डेढ़ किलो मिलाकर गड्ढे अच्छी तरह भर दें जिसमें पौधा लगाने का कार्य बाद में करें। पौधा लगाने के बाद समय-समय पानी देते रहें।
विज्ञापन
सोलन में जनवरी माह तक मिलेंगे पौधे
बागवानी विभाग सोलन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला में इस बार सर्दियों के मौसम में 40 हजार पौधे बागबानों को दिए जाएंगे। पौधों के दाम पांच से 20 रुपये तक बढ़े हैं। इन पौधों का जनवरी तक वितरण और विक्रय किया जाएगा।