{"_id":"654b78f42c1ba7ea320b6bd9","slug":"appeal-to-students-not-to-burst-crackers-from-10-pm-to-6-am-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विद्यार्थियों से रात 10 से सुबह 6 बजे तक पटाखे नहीं चलाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विद्यार्थियों से रात 10 से सुबह 6 बजे तक पटाखे नहीं चलाने की अपील
Wed, 08 Nov 2023 05:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:34 PM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पत्र का हवाला देते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों से स्कूलों में इस बाबत जागरूक करने को कहा है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक पटाखे नहीं चलाने की अपील की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पत्र का हवाला देते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों से स्कूलों में इस बाबत जागरूक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वायु और ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया जाए। विद्यार्थियों को परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोस को भी वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं करने का संदेश देने को कहा जाए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि साइलेंस जोन में पटाखे किसी भी समय में नहीं चलाए जाएं।
विज्ञापन