फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   APL families are not getting flour in depots

Shimla News: डिपुओं में एपीएल परिवारों को नहीं मिल रहा है आटा

Sun, 24 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
APL families are not getting flour in depots
गोदामों में आपूर्ति न पहुंचने से हो रही दिक्कत
विज्ञापन

लोगों को बाजारों से महंगी दरों पर खरीदना पड़ रहा आटा
कुछ डिपो में बचा है आटे का एक दिन का कोटा
30,000 से अधिक राशनकार्ड धारक हैं शहर में
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के डिपुओं में एपीएल परिवारों को आटा नहीं मिल रहा है। आटा न मिलने से हजारों उपभोक्ताओं को अब बाजारों से महंगी दरों पर आटा खरीदना पड़ेगा।
लोगों को पेश आ रही इस समस्या का समाधान जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग भी नहीं कर पा रहा है। शहर में 30 हजार के करीब राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को शहर में 40 से अधिक राशन डिपुओं से सब्सिडी पर आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और पसंद की तीन दालें मुहैया करवाई जाती हैं। रविवार को शहर के भीतर अलग-अलग डिपुओं में एपीएल परिवारों को मिलने वाला आटा खत्म हो गया है। उपभोक्ताओं ने जब पूछा तो बताया कि गोदाम में आटा खत्म हो गया है। ऐसे में जब सप्लाई आएगी उसके बाद ही आटा डिपो में उपलब्ध करवाया जाएगा। अब लोगों को बाजारों से 36 से 37 रुपये प्रतिकिलो की दर से आटा खरीदना पड़ रहा है। इस वजह से त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सब्जी मंडी निवासी रमेश, लक्कड़ बाजार के दीपक और अनीता ने बताया कि विभाग को चाहिए कि वह पूरा राशन उपलब्ध करवाए। बताया कि आए दिन इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर के कुछ डिपो ऐसे हैं जहां एपीएल राशनकार्ड धारकों का आटा बचा है लेकिन यह आटे का कोटा भी एक दिन का ही बचा है। ऐसे में अगर सप्लाई जल्द नहीं आती है तो हाहाकार मच सकता है।
विज्ञापन



9.20 रुपये किलो मिलता हैै आटा
शहर में एपीएल राशन कार्ड धारकों को राशन डिपो में 9.20 रुपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार 14 किलो आटा मुहैया करवाया जाता है। बाजार में अगर ब्रांडेड आटे की 10 किलो की थैली लेनी हो तो उपभोक्ताओं को करीब 450 रुपये चुकाने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article