फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ap goyal shimla university Sit Probe of students degrees

एपी गोयल विवि ने दीं 1904 डिग्रियां, एसआईटी ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Sat, 14 Mar 2020 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Mar 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
ap goyal shimla university Sit Probe of students degrees
सांकेतिक तस्वीर

एपी गोयल विश्वविद्यालय ने अभी तक हिमाचल और बाहरी राज्यों के 1904 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी हैं। एसआईटी ने रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है कि ये डिग्रियां सही हैं या फर्जी। एसआईटी मामले की जांच में जुट गई है। विशेष जांच दल ने हाल ही में एपी गोयल विवि का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। जांच पड़ताल के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में सीआईडी के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल में मानव भारती और एपी गोयल विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्री आवंटन के आरोप हैं। मानव भारती के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर, अब एपी गोयल विश्वविद्यालय के खिलाफ  भी एसआईटी ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


फर्जी डिग्री मामले में विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रहा है। उधर, एपी गोयल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रमेश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने किसी भी विद्यार्थी को फर्जी डिग्री नहीं दी है। विशेष जांच दल को रिकॉर्ड दे दिया गया है। सरकार को भी इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed