फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur target CM Virbhadra singh at una.

BCCI अध्यक्ष ने सरकार को बताया माफिया, कहा-अपना बयान वापस लें सीएम

Sun, 29 May 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 29 May 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur target CM Virbhadra singh at una.
बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने वीरभद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह सरकार नहीं, माफिया है। - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना में प्रदेश की वीरभद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह सरकार नहीं, माफिया है। सरकार के मंत्री और एमएलए माफिया की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से क्रिकेट को सट्टेबाजी का खेल बताने के बयान की आलोचना की और कहा कि सीएम अपना बयान वापस लें। सट्टा तो राजनीति में भी लगता है। सट्टेबाजी को रोकना सरकारों का काम है।
विज्ञापन


वहीं, क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और खिलाड़ियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्वयं संसद में इस मामले को लेकर बिल लेकर आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक खनन, वन, भू, तबादला, तेल और भू-माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं, हिमाचल में खेल अकादमी और दूसरे क्रिकेट स्पोर्ट्स सेंटर के विकास को लेकर अनुराग ने कहा कि सरकार अगर जमीन दे तो बीसीसीआई इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। धर्मशाला के बाद प्रदेश में और खेल केंद्र और स्टेडियम विकसित किए जाएंगे।

टीम को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले कोच की जरूरत

Anurag Thakur target CM Virbhadra singh at una.
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम को ऐसे कोच की जरूरत है जो टीम को एकता के सूत्र में बांध कर इसे बुलंदियों पर लेकर जाए। इसमें कोच का हिंदुस्तानी या विदेशी होना मायने नहीं रखता। अनुराग ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार के चलते ही यह सम्मान उनको मिला है। इसके लिए वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के आभारी हैं।

नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन का कार्य जल्द पूरा होगा
नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के कार्य को जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। वहीं ऊना से जल्द ही नंगल-सहारनपुर रेल शुरू करवाई जाएगी। ऊना से अंब तक विद्युतीकरण का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने क्रिकेट का विकास करने की सजा देते हुए हमारे ऊपर केस बनाए हैं। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed