फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   anurag thakur statement over state congress govt in hamirpur hp

HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- एम्स के लिए जमीन देने में प्रदेश सरकार को तीन साल, चार महीने लग गए

Thu, 23 May 2024 02:14 PM IST
Krishan Singh एजेंसी/संवाद,हमीरपुर
एजेंसी/संवाद,हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2024 02:14 PM IST
सार

अनुराग ने कहा कि एम्स का प्रस्ताव 2014 में स्वीकार किया गया था, राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी और हमने जमीन मांगी, वीरभद्र सिंह ने हमें जमीन देने में तीन साल  और चार महीने लगा दिए। 

विज्ञापन
anurag thakur statement over state congress govt in hamirpur hp
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ani

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह कैसी सरकार है? यदि वे लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे नए काम कैसे शुरू करेंगे? समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अनुराग ने कहा कि एम्स का प्रस्ताव 2014 में स्वीकार किया गया था, राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी और हमने जमीन मांगी, वीरभद्र सिंह ने हमें जमीन देने में तीन साल और चार महीने लगा दिए। जब 2017 के अंत में उनकी सरकार जाने वाली थी तो जितनी जरूरत थी उसका आधी जमीन दी।  जब हमारी सरकार बनी, तो कोविड के प्रकोप के बावजूद हमने एम्स का काम पूरा किया।

विज्ञापन

 राहुल गांधी पर साधा निशाना
 अनुराग ठाकुर ने कहा ने कहा कि राहुल गांधी ने माना है कि जब 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही तो अनुसूचित जाति-जनजातियों, पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार होता रहा।  उनके वोट का इस्तेमाल किया गया और उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया। ये स्वंय उन्होंने(राहुल गांधी) माना है। जब वे(राहुल गांधी) 10 साल केंद्र की सरकार में रहे, तब भी अपनी पार्टी के अध्यादेश चौराहे पर आकर फाड़ते रहे। इससे पता चलता है कि वे अपनी ही सरकार में कितना विश्वास रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महज हवाई फायर करने वाले हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, जनता में खुली पोल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पोल खुल चुकी है। जनता को पता चल चुका है कि यह महज हवाई फायर करने वाले हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार झूठ बोलकर खुद ही एक्सपोज हो चुके हैं।  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये बातें कहीं। कहा कि 1 मार्च 2014 से अब तक सुक्खू मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। मोदी सरकार में 2015 में हमने जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाकर 174 करोड़ का बजट देकर इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाया।  2015 में केंद्र से स्वीकृति के बावजूद 2.5 साल तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लटकाए रखा, ज़मीन तक नहीं दी। 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो जमीन भी हमने उपलब्ध कराई, शिलान्यास भी हमने किया, निर्माण कार्य भी हमने ही शुरू कराया और उद्घाटन भी हम ही करेंगे।

 ममता बनर्जी के राज में महिलाओं के प्रति हिंसा और अत्याचार खुलकर हो रहा: अनुराग
 अनुराग ठाकुर ने एएनआई को बताया कि पश्चिम बंगाल में जब भी चुनाव आते हैं, वहां बम और बंदूक के धमाके शुरू हो जाते हैं।  महिलाओं के प्रति हिंसा और अत्याचार ममता बनर्जी के राज में खुलकर देखने को मिल रहा है। एक के बाद दूसरी शर्मनाक घटना घटती है और एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए, महिलाओं पर अत्याचार होता है। पिछली बार विधानसभा का चुनाव खत्म हुआ तो हजारों लोगों को पश्चिम बंगाल छोड़कर जाना पड़ा। क्या तृणमूल कांग्रेस इसलिए राजनीति करती है?.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed