{"_id":"64848bdcc6322d14ae0f6db5","slug":"anurag-thakur-state-government-s-share-is-not-available-for-bhanupalli-railway-track-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: भानुपल्ली रेलवे ट्रैक के लिए प्रदेश सरकार का हिस्सा नहीं मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: भानुपल्ली रेलवे ट्रैक के लिए प्रदेश सरकार का हिस्सा नहीं मिल रहा
Sat, 10 Jun 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Jun 2023 08:13 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर तक 48 किलोमीटर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इस वर्ष एक हजार करोड़ बजट का प्रावधान किया है। हिमाचल सरकार से हिस्से का पैसा नहीं मिल रहा, जिससे निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे ट्रैक का काम चल रहा है और अगर इसमें देरी हो रही है तो इसकी जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। अनुराग ने कहा कि बिलासपुर तक 48 किलोमीटर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इस वर्ष एक हजार करोड़ बजट का प्रावधान किया है। हिमाचल सरकार से हिस्से का पैसा नहीं मिल रहा, जिससे निर्माण कार्य में देरी हो रही है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं लिख कर देता हूं कि 2024 में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही देश की जनता जिताएगी।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के महागठबंधन के सवाल पर अनुराग ने कहा कि विपक्ष की एकता ताश के पत्तों और बिहार के पुल की तरह धराशायी होकर गिर गई। कुछ राजनीतिक दलों ने गठबंधन से इंकार कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष में न नीति है और न नीयत। हमीरपुर संसदीय सीट से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री होने के चलते आगामी लोकसभा चुनाव के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है और कोई भी चुनाव हो उसे गंभीरता से लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी का यह कहना कि सांसद पद से हटने के बाद वह अब लोगों की खुलकर सेवा कर सकते हैं, इस सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी आजादी मुबारक हो। अगर वह खुद को घुटा हुआ महसूस कर रहे थे तो अमेठी और वायनाड की जनता का अपमान है। तुष्टिकरण तक कांग्रेस सीमित है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नहीं हटाया, बल्कि राहुल गांधी के खुद के कर्मों के कारण उनकी सांसद सदस्यता चली गई। पिछले नौ साल में देश की भलाई में केंद्र सरकार ने काम किया। भव्य राम मंदिर का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन