फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag thakur said What is Kejriwal afraid of that he does not want to appear before ED?

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल को क्या डर है कि ईडी के सामने पेश नहीं होना चाहते

Wed, 03 Jan 2024 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

 केजरीवाल के ईमानदार सरकार देने के दावे खोखले साबित हुए। बिलासपुर के घुमारवीं में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री भ्रष्टाचार के चलते जेल में हैं।

विज्ञापन
Anurag thakur said What is Kejriwal afraid of that he does not want to appear before ED?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार समन मिलने के बाद भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। केजरीवाल के ईमानदार सरकार देने के दावे खोखले साबित हुए। बिलासपुर के घुमारवीं में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री भ्रष्टाचार के चलते जेल में हैं। उनके सांसद हों, विधायक हों, मंत्री हों या उपमुख्यमंत्री हों। जब खुद मुख्यमंत्री की बारी आई तो तीसरी बार समन मिलने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल से सबसे बड़ा सवाल यही है ऐसा क्या डर है कि वह ईडी के सामने पेश नहीं होना चाहते। ऐसा क्या है जिसे छुपाना और दबाना चाहते हैं। ऐसी क्या मजबूरी है कि केजरीवाल जो कभी कांग्रेस को नसीहत देते थे, आज उसी के सहयोगी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन कहा था कि न खाएंगे न खाने देंगे। पिछले दस साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने कामकाज में पारदर्शिता लाई और जवाबदेही तय की। देश का लाखों करोड़ रुपये बचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी और जांच एजेंसियों ने स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचारी नेता हों, राजनीतिक दल हों या कोई व्यापारी या फिर अधिकारी, सब पर कड़ी कार्रवाई की है। इसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बात का खेद है कि कुछ राजनीतिक दल जो इंडी एलायंस के सहयोगी हैं, उसका हिस्सा है, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिन पर रेड हुई,अरबों रुपये जिनके सामने आए, आज वही ईडी की जांच से भागते हुए नजर आ रहे हैं।

सुक्खू सरकार जल्द पैसा जमा करवाए, ताकि जल्द कार्य शुरू हो : अनुराग
केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला और देहरा में दो कैंपस बनने हैं। देहरा में अनुमति मिलने के बाद काम शुरू हो चुका है। जबकि धर्मशाला में भी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है, लेकिन प्रदेश की सरकार की ओर से उसका पैसा जमा करवाना बाकी है। अनुराग ने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द पैसा जमा हो और इसका कार्य भी शुरू हो। धर्मशाला के जदरांगल में 81 हेक्टेयर भूमि पर केंद्रीय विवि के धौलाधार कैंपस का निर्माण होना है, इसके लिए प्रदेश सरकार को 30 करोड़ रुपये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में जमा करवाने हैं। बीत दिन विवि को लेकर धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन भी हो चुका है।

वहीं, आयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा कि 450 वर्ष से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद राम लल्ला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जो राजनीतिक दल और नेता कल तक कयास लगाते हुए यह प्रश्न खड़ा करते थे कि राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज वो दिन भी आया है, जब लोग निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं। अनुराग ने कहा कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जिन्हें निमंत्रण पत्र मिला है, वह इस कार्यक्रम में अवश्य आएं और जिन्हें निमंत्रण नहीं मिला है वह अपने घर पर दीया जरूर जलाएं। अपने गांव, शहर के मंदिरों में साफ सफाई करें और राम का गुणगान करें। भव्य मंदिर के निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन्हें बधाई देते हैं और उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने लंबा संघर्ष किया कुछ ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने अपने परिवारजनों को खोया भी है। कइयों ने तो अपना जीवन खपा दिया भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए। आज यह दिन आया है जब अयोध्या आस्था का केंद्र बना है, यहां सुंदर आधारभूत ढांचा, एक सुंदर रेलवे स्टेशन, एक नया एयरपोर्ट भगवान वाल्मीकि के नाम पर बना है। अयोध्या में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आस्था के केंद्र को अध्यात्म का केंद्र बनाने का प्रयास जारी है।

दिल्ली सरकार पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजनीति में आने से पूर्व जो लोग ईमानदारी की दुहाई देते थे, आज सबसे बड़ी बेईमान पार्टी आम आदमी पार्टी बनी है, जिसके एक नहीं अनेक मंत्री और यहां तक उप मुख्यमंत्री जेल में हैं। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में ईडी के सम्मन को बार-बार नकार कर हाजिर नहीं हो रहे, इससे स्पष्ट दिखता है कि दाल में जरूर कुछ काला है या फिर पूरी दाल ही काली नजर आती है। शाहपुर के सल्ली गांव की युवती जो ओमान में फंसी है, के मामले में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पिछले दस सालों में हर भारतीय की मददगार बनी है। भारत कभी मदद मांगने वालों में था, आज भारत मदद करने वालों में है। चाहे ऑपरेशन गंगा हो ऑपरेशन दोस्त हो। विदेश में फंसे हर भारतीय को निकालने का काम हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीसरी बार जनता मोदी की सरकार बनाने में अपनी मोहर लगाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed