धर्मशाला: अनुराग ठाकुर बोले- इस देश को कांग्रेस पार्टी से 'ज्ञान' सुनने की जरूरत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से उम्मीदवार मनीष तिवारी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को धर्मशाला में कहा कि जो पार्टी 60 साल तक सत्ता में रही और आपातकाल लगाया, कम से कम इस देश को कांग्रेस पार्टी से 'ज्ञान' सुनने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र की हत्या क्या होती है, इंदिरा गांधी ने की थी। देश ने उसका खामियाजा भुगता, एक पार्टी ने 60 साल तक राज किया। जब वे कहते हैं कि लोकतंत्र खत्म हो गया है, तो मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब कश्मीर में धारा 370, 35 (ए) लगाने की पंडित जवाहर लाल नेहरू की सबसे बड़ी गलती थी। जबकि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370, 35 (ए) हटाने के बाद पंचायत चुनाव, डीडीसी चुनाव हुए और अब विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को धर्मशाला में कहा कि जिस पार्टी ने 60 वर्ष राज किया हो और एक पार्टी के इतना लंबा शासन करने के बाद राहुल गांधी के इस तरह के बयान देना दिखाता है कि राहुल गांधी की मानसिकता क्या हो गई है। वे कहते हैं कि देश में परमाणु हथियार को नष्ट कर दिया जाए। कांग्रेस ने न कभी सेना को सशक्त किया न सीमा को सुरक्षित रखा। कांग्रेस के लिए देश की सुरक्षा महत्व नहीं रखती। यह कांग्रेस का घोषणापत्र कम, भारत विरोधी सोच वालों का ज्यादा लगता है। जब परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं।
#WATCH | Dharamshala, Himachal Pradesh: On Congress leader and candidate from Chandigarh Manish Tewari's statement, Union Minister and BJP candidate from Himachal Pradesh's Hamirpur Anurag Thakur says, "A party that was in power for 60 years and imposed emergency, at least this… pic.twitter.com/SENok15NAy
— ANI (@ANI) April 25, 2024