फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag Thakur said that the organization will decide whether Dhumal will contest the assembly elections or not

Himachal BJP: अनुराग ठाकुर बोले- संगठन तय करेगा धूमल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं

Mon, 03 Oct 2022 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Oct 2022 08:00 PM IST
सार

हिमाचल की राजनीति में सक्रियता के सवाल पर अनुराग ने कहा कि वह केंद्र में कार्य कर खुश हैं। कहा कि धर्मशाला और शिमला में डीडी न्यूज के केंद्रों की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
Anurag Thakur said that the organization will decide whether Dhumal will contest the assembly elections or not
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला संगठन करेगा। प्रो. धूमल वही करेंगे, जो संगठन चाहेगा। संगठन चाहेगा कि चुनाव लड़ेंगे तो वे लड़ेंगे और अगर नहीं चाहेगा तो नहीं लड़ेंगे। अनुराग पीएम दौरे की तैयारियों का जायजा लेने बिलासपुर पहुंचे थे। हिमाचल की राजनीति में सक्रियता के सवाल पर अनुराग ने कहा कि वह केंद्र में कार्य कर खुश हैं। कहा कि धर्मशाला और शिमला में डीडी न्यूज के केंद्रों की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन


जब डीडी न्यूज के स्थानीय चैनल 24 घंटे शुरू हो जाएंगे तो उनमें जिला स्तरीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि लुहणू परिसर बिलासपुर में एक और इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। एक अन्य सवाल पर अनुराग ने कहा कि मंडी में बनने वाला हवाई अड्डा अगर जाहू में बनता तो बिलासपुर, मंडी, ऊना और हमीरपुर का केंद्र होना था, लेकिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी मंडी हवाई अड्डे के लिए हामी भरी है। उनका निर्णय सबके लिए मान्य है और अब इस मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी।
विज्ञापन


हमीरपुर पहुंच शहरवासियों को दिया प्रधानमंत्री की रैली का निमंत्रण
सोमवार देर शाम हमीरपुर शहर में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शहर वासियों को और व्यापारियों को 5 अक्टूबर को बिलासपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री की रैली के लिए आमंत्रित किया। अनुराग ठाकुर शहर की सभी दुकानों में जाकर दुकानदारों को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed