फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag Thakur said Rahul Gandhi tried to put pressure on the court

Bilaspur News: अनुराग ठाकुर बोले- राहुल गांधी ने अदालत पर दबाव बनाने का किया प्रयास

Sat, 08 Apr 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 06:07 PM IST
सार

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी न्यायालय के अयोग्य करार देने के फैसले के एकदम बाद भी अपील दायर कर सकते थे। लेकिन उन्होंने एक ढोंग रचा, जिसका कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
Anurag Thakur said  Rahul Gandhi tried to put pressure on the court
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपील दायर करने गए राहुल गांधी ने देशभर के नेताओं को इकट्ठा कर अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास किया है। जहां अपील दायर करने के लिए खुद जाने तक की आवश्यकता नहीं थी, वहां तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साथ लेकर गए। इस तरह का ढोंग रचकर राहुल गांधी हंसी का पात्र बने हैं। बिलासपुर में प्रेस वार्ता में अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी न्यायालय के अयोग्य करार देने के फैसले के एकदम बाद भी अपील दायर कर सकते थे, लेकिन उन्होंने एक ढोंग रचा। इसका कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थ के संसद सत्र को हंगामे के भेंट चढ़ा दिया है। कांग्रेस के लिए एक व्यक्ति देश, संसद और न्यायालय के ऊपर हो गया है। राहुल गांधी ने जो पिछड़े समाज का अपमान किया, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उनका अहंकार एक बार फिर नजर आया है। यही अहंकार उन्हें ले डूबेगा। इसी रवैये के चलते कांग्रेस के सहयोगी भी उन्हें छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ती है। प्रदेश में भी मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा। मोदी सरकार ने प्रदेश को बहुत कुछ दिया है। साल 2014 से पहले बिलासपुर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था। अब हाइड्रो कॉलेज, एम्स और फोरलेन बनकर तैयार हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन को भी इस साल 1,000 करोड़ जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी निर्माण कर रही कंपनियों को तेज गति से काम करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि दुनिया आज भारत की सराहना कर रही है। आज देश का नेता भी नंबर वन और अर्थव्यवस्था भी नंबर वन है। मोदी सरकार ने कोविड महामारी में लोगों को मुफ्त दवा लगाई। आज भारत हथियार निर्यात कर रहा है। साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाया है। मोदी सरकार ने खेलों को नई गति देकर बजट बढ़ाकर 3397 करोड़ कर दिया है। इस 15 अगस्त तक देश भर 1000 खेलों इंडिया सेंटर शुरू किए जाएंगे, जिनमें से 940 को मंजूरी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed