Bilaspur News: अनुराग ठाकुर बोले- अगले खेल महाकुंभ का आगाज जल्द, फरवरी में होगा समापन
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं की खेल प्रतिभाओं खासकर मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की तारीफ करते हुए कहा कि इस अकादमी ने नाम मात्र की सुविधाएं होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया महाकुंभ समापन समारोह के मौके पर घुमारवीं में जल्द ही इनडोर स्टेडियम में बनाए जाने की घोषणा की। कहा कि अगले खेल महाकुंभ का आगाज शीघ्र ही होगा। इस बार यह खेल महाकुंभ विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस बार फरवरी 2024 तक खेल महाकुंभ का समापन कर दिया जाएगा।
उन्होंने घुमारवीं की खेल प्रतिभाओं खासकर मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की तारीफ करते हुए कहा कि इस अकादमी ने नाम मात्र की सुविधाएं होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। यह घुमारवीं के लिए गर्व की बात है कि जब कभी प्रदेश हैंडबॉल टीम की बात की जाती है तो उस टीम में 90 फीसदी खिलाड़ी घुमारवीं के होते हैं और राष्ट्रीय स्तर में भी हैंडबॉल टीम बनाई जाती है तो उसमें भी 90 फीसदी खिलाड़ी घुमारवीं से संबंध रखते हैं।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम बनने से इन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खेलों में युवाओं के लिए बेहतर सुविधा प्रदान की है। जो पिछले 70 सालों में नहीं हो पाया वह मात्र ढाई साल में करके दिखाया है। यही कारण रहा है कि जितने पदक पिछले 70 साल में भारत के खिलाड़ी ओलंपिक, अन्य खेलों से नहीं ला सके। मोदी सरकार है जिसमें खेलो इंडिया महाकुंभ में मात्र एक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ही 40 हजार खिलाड़ियों ने भाग लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है। इसे 50 हजार के पार करने का लक्ष्य रखा गया है।
अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं में वेल प्रतिभाओं को नवाजा
बिलासपुर। देश के खेल बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत बढ़िया काम किया है। कांग्रेस के समय तो खेलों में 2014 तक जो बजट मिलता था उसमें भी कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार करती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस बजट में करोड़ों रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके लिए वो प्रधानमंत्री के आभारी हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर के घुमारवीं में कही। घुमारवीं में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल महाकुंभ का समापन हुआ। इस महाकुंभ में विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन समारोह में खेल महाकुंभ के दूसरे भाग में आयोजित पांच स्पर्धाओं की विजेता, उपविजेता टीमों को सात लाख रुपये के इनाम बांटे गए। इस समारोह में संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ी शिरकत करने पहुंचे।
मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम के लिए पांच साल में करोड़ों रुपये की मंजूरी दी है। हमारा प्रयास रहेगा कि हिमाचल में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों की सुविधा मिल सके। कहा कि किसी व्यक्ति के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे हैं। यहां पर ग्रामीण और पंचायत स्तर पर बहुत सी अनूठी प्रतिभाएं मौजूद हैं। जिन्हें बस ढूंढ कर सामने लाने के लिए एक मंच की जरूरत है और सांसद खेल महाकुंभ इसी दिशा में एक अनुपम प्रयास है। संसद खेल महाकुंभ के जरिए यह भी निश्चित किया गया है कि खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच मिले ताकि युवा खेलों को करियर के तौर पर देखें। कार्यक्रम में विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग,पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी मौजूद रहे।