फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur Said Mughals and the British came and went but Sanatan was there and will remain there

Anurag Thakur: 'मुगल, अंग्रेज आकर चले गए, सनातन था और रहेगा'

Mon, 01 Jul 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 09:21 PM IST
सार

सोमवार को भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Anurag Thakur Said Mughals and the British came and went but Sanatan was there and will remain there
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए एनडीए सरकार के 10 साल के शासन-प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में भय और भ्रम की राजनीति की। प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वालों को भी टिकट देकर सांसद बनाने का काम किया। वे पूछते हैं कि किसको टिकट दिया, टुकड़ों-टुकड़ों गैंग वालों को? उनकी सरकारों में अंग्रेजों की मानसिकता दिखती थी। इनके नेता वहां बैठ-बैठ कर कहते हैं कि सनातन धर्म बीमारी की तरह है। इसको जड़ से मिटाना है। इनके नेताओं को शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। मुगल आए आकर चले गए, अंग्रेज आए आकर चले गए, लेकिन सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने नेता विपक्ष चुने गए राहुल गांधी को बधाई भी दी। साथ ही उन्हें उनकी जिम्मेदारी के बारे में भी बताते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं। यह इसलिए भी अहम हैं क्योंकि पिछले दो दशक से वे बिना जिम्मेदारी के पावर का मजा ले रहे थे, अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। यह उनके लिए परीक्षा है, क्या वे विपक्ष को एकजुट रख पाएंगे। पिछले सत्र में उनकी 50 प्रतिशत से भी कम हाजिरी थी।

उन्होंने कहा कि अब देखते हैं कि राहुल गांधी सदन में कितना रहते हैं। क्या उन्हें पता है कि सवाल पूछने के लिए दिन-दिन भर सदन में रहना होता है, जैसे प्रधानमंत्री उपलब्ध रहते हैं। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जब यह टिप्पणी की, तब राहुल गांधी सदन में नहीं थे और विपक्षी सदस्यों ने इसका विरोध किया। अनुराग ने कहा कि क्या कांग्रेस का राहुलयान फिर से फेल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed