फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag thakur said in Hamirpur that Congress had snatched special status from Himachal

Anurag Thakur Statement: हमीरपुर में अनुराग बोले- कांग्रेस ने छीना था हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा

Mon, 06 Jun 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jun 2022 06:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया। हर स्कीम पर प्रदेश को 10 फीसदी खर्च करना होता है। शेष 90 फीसदी केंद्र सरकार खर्च करती है।

विज्ञापन
Anurag thakur said in Hamirpur that Congress had snatched special status from Himachal
केंद्रीय मंत्री को फूल भेंट करता विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में हिमाचल की सेवा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सोमवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तो हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा तक छीन लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया। हर स्कीम पर प्रदेश को 10 फीसदी खर्च करना होता है। शेष 90 फीसदी केंद्र सरकार खर्च करती है। नए चेहरों को टिकट देने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि टिकट वितरण के मापदंड न मेरे और न ही मीडिया के स्तर पर तय होते हैं। उम्मीदवारों का चयन शीर्ष नेतृत्व करता है। विधानसभा चुनाव के लिए अभी छह माह हैं।

विज्ञापन


पार्टी के लिए काम करने वाला हर कार्यकर्ता मन में इच्छा रखता है, लेकिन टिकट किसी एक को मिलता है। शेष कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करना होता है। भाजपा में शीर्ष नेताओं की अनदेखी के आरोपों पर अनुराग ने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस नेता अपने देश के बजाय विदेश में ज्यादा नजर आते हैं। पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह तो शुरुआत है। आने वाले समय में कांग्रेस के कई बड़े नेता कतार में हैं। जो अपने विधायकों को नहीं संभाल पाते, जिनके लोग चुनाव के समय या बाद में यहां तक राज्यसभा के चुनावों में पार्टी के खिलाफ जाते हैं तो उस कांग्रेस को सोचना चाहिए कि उनमें क्या कमियां हैं। हिमाचल में आप के भविष्य पर अनुराग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं। सत्येंद्र जैन पर करोड़ों रुपये के लेन-देन के गंभीर आरोप हैं। केजरीवाल ने भ्रष्ट नेता को स्वास्थ्य मंत्री बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed