फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur cornered Kejriwal on liquor scam and said this on Congress manifesto

Lok Sabha Election: अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल को घेरा, कांग्रेस के घोषणापत्र पर कही यह बात

Sun, 07 Apr 2024 01:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Apr 2024 01:28 PM IST
सार

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद और तृणमूल पार्टी के नेताओं के यहां से करोड़ों रुपए मिल रहे हैं। ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र देश के टुकड़े करने वाला और बांटने वाला है।

विज्ञापन
Anurag Thakur cornered Kejriwal on liquor scam and said this on Congress manifesto
अनुराग ठाकुर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली आम आदमी पार्टी के कट्टर बेईमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लाखों करोड़ के शराब घोटाले में जेल में हैं। यह बात है हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने विपक्ष पर केंद्र सरकार दबाव बनाकर राजनीति करने के सवाल पर कहीं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली की सरकार के उपमुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री स्वास्थ्य मंत्री शराब के लाखों करोड़ रुपए के घोटाले के मामलों में संलिप्त पाए जाने की सूरत में जेल की सलाखों के पीछे है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या देश भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच ना करें। क्या चुनावों के खत्म होने का देश इंतजार करें। कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद और तृणमूल पार्टी के नेताओं के यहां से करोड़ों रुपए मिल रहे हैं। ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र देश के टुकड़े करने वाला और बांटने वाला है। घोषणा पत्र के हर एक दूसरी लाइन में कांग्रेस की मानसिकता दिखती है कि देश को पीछे कैसे ले जाना है।अंग्रेजों के एक समय बांटो और राज करो की तर्ज पर पेश किया गया चुनावी घोषणा पत्र है। गुलामी की मानसिकता वाला कांग्रेस का मेनिफेस्टो पेश किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन में बोले अनुराग ठाकुर
डॉ. भीमराव आंबेडकर की भारत के संविधान को लिखने और भारत को संविधान देने में बहुत अहम भूमिका है। यह बात मैहतपुर क्षेत्र के बसदेहड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा की नेहरू और गांधी परिवार को यह मंजूर नहीं था कि अनुसूचित जाति परिवार का व्यक्ति भी बढ़कर आगे आए। चुनाव जीतने से लेकर हारने के लिए कांग्रेस ने कई षड्यंत्र रचे की इस पद पर आकर अनुसूचित जाति परिवार का कोई भी व्यक्ति न पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed