फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anti party leaders came to a platform on the name of Atal Bihari Vajpayee

अटल के श्रद्धांजलि मंच पर दिखा राजनीतिक सौहार्द

Thu, 23 Aug 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
anti party leaders came to a platform on the name of Atal Bihari Vajpayee

अटल के नाम पर हिमाचल की सियायत के धुर-विरोधी नेता एक मंच पर नजर आए। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और लोकसभा में चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में खूब गपशप की।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी गपशप करते हुए एक-दूसरे से सटे नजर आए। मौका अटल बिहारी वाजपेयी को शिमला के रिज मैदान पर श्रद्धांजलि देने का था।
विज्ञापन


इस दौरान सूबे की सियायत का एक अलग ही नजारा नजर आया। सीबीआई, ईडी और विजिलेंस मामले चलवाने के एक-दूसरे पर आरोप लगाने वाले वीरभद्र सिंह और अनुराग ठाकुर अलग ही अंदाज में दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

anti party leaders came to a platform on the name of Atal Bihari Vajpayee

अनुराग हमेशा ही वीरभद्र के और वीरभद्र भी लगातार प्रेमकुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर के निशाने पर रहे हैं। मगर बुधवार को दोनों ही नेता एक-दूसरे के कान के नजदीक जाकर बतियाते नजर आए।

एक-दूसरे से बातचीत के दौरान दोनों के चेहरों पर कोई शिकन तक नहीं नजर आ रही थी। बीच-बीच में एक-दूसरे की बातचीत पर दोनों के चेहरों पर मुस्कराहट भी तैर रही थी।

इनके अलावा प्रदेश भाजपा के दो अलग-अलग खेमों के प्रमुख माने जाने वाले नड्डा और धूमल भी सटे- सटे और आपस में बतियाते नजर आए। शांताकुमार ने वीरभद्र की ओर अपना दायां हाथ बढ़ाया तो वीरभद्र बायां हाथ बढ़ाते और मुस्कराते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed