{"_id":"5b30e10d4f1c1b644d8b87de","slug":"anti-hail-guns-will-be-installed-in-four-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के चार जिलों में लगेंगी एंटी हेल गन, 23 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के चार जिलों में लगेंगी एंटी हेल गन, 23 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चार जिलों में एंटी हेल गन स्थापित होंगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए 23 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। पहली किस्त के तौर पर सरकार को 1.25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। एंटी हेल गन शिमला, मंडी, कुल्लू, और चंबा जिलों में लगेंगी।
विज्ञापन
सेब को ओलों से बचाने के लिए पूर्व में भाजपा सरकार ने एंटी हेल गन लगाई थी। अब राज्य सरकार इस स्कीम को दोबारा शुरू करने जा रही है। इसके लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है। प्रति गन सरकार 60 फ ीसदी सब्सिडी देती है।
विज्ञापन
अब केंद्र से मिले 23 करोड़ रुपये इसके अतिरिक्त होंगे। बागवानी विभाग संबंधित जिलों के बागवानों की जरूरत के हिसाब से एंटी हेल गन स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित करेगा। बागवानी सुरक्षा योजना के तहत ही विभाग ने केंद्र सरकार को इसका प्रोजेक्ट भेजा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सरकार में जब नरेंद्र बरागटा बागवानी मंत्री थे तो एंटी हेल गन का प्रयोग किया गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद दिया और पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच भी खोल दी थी।
हालांकि कांग्रेस सरकार के दौरान ही कोटखाई के बाघी आदि में बागवानों ने अपने पैसों से एंटी हेल गन स्थापित की थीं। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र ने 23 करोड़ रुपये का एंटी हेल गन प्रोजेक्ट मंजूर किया है। यह एंटी हेल गन हिमाचल के चार जिलों में लगेंगी।