{"_id":"69e0e1a0987a677f000cb548","slug":"anti-chitta-cricket-competition-begins-at-police-ground-bharari-shimla-news-c-19-sml1002-707025-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुलिस के ग्राउंड भराड़ी में एंटी \nचिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुलिस के ग्राउंड भराड़ी में एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
पहले मैच में बिजली बोर्ड ने शिक्षा विभाग की टीम को दी शिकस्त
भराड़ी में 23 अप्रैल तक चलेगी क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पुलिस खेल मैदान भराड़ी में वीरवार से चिट्टे के खिलाफ संदेश देने के लिए अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच बिजली बोर्ड और शिक्षा विभाग के बीच खेला गया। इसमें बिजली बोर्ड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
शिमला स्पोर्ट्स हाउस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। आयोजक समिति के सदस्य योगी शर्मा ने बताया कि वीरवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता इंटर-डिपार्टमेंट स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न विभागों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पुलिस ग्राउंड भराड़ी में 23 अप्रैल आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ विशेष रूप से चिट्टे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है और खेल भावना को प्रोत्साहित करना और आपसी समन्वय को मजबूत करना है।
शर्मा ने बताया कि मुकाबले नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इसमें प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। दूसरा मुकाबला एसबीआई और होटल एसोसिएशन के बीच खेला गया। दूसरे मुकाबले में एसबीआई ने होटल एसोसिएशन की मात दी। इसके बाद तीसरा मुकाबला सचिवालय और वन विभाग की टीम के के बीच खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उसका नतीजा घोषित नहीं हुआ था।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को भी सम्मानित किया जाएगा। वीरवार उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और आयोजकों ने से नो टू ड्रग्स का संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि एडिशनल एसपी अमित शर्मा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने का संदेश दिया।