फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Another arrested in case of jewelery theft worth lakhs

Shimla News: लाखों के आभूषण चोरी के मामले में एक और गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Wed, 26 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Another arrested in case of jewelery theft worth lakhs
फरवरी में अर्की के शियुरी गांव में एक घर में हुई थी चोरी
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पहले भी चल रहे चोरी के सात मामले
पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। बातल पंचायत में चोरी की वारदात में संलिप्त एक अन्य आरोपी को न्यायिक हिरासत से स्थानांतरित करके गिरफ्तार किया है। आरोपी फरियाद उर्फ हड्डी (36) पुत्र रोडा राम निवासी जोगी घंपाड़ी मुंडी खरड़ डाकघर व तहसील खरड़ जिला मोहाली पंजाब को कस्टडी ट्रांसफर करके गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपी आदतन अपराधी है इसके विरुद्ध जिला सोलन के धर्मपुर में 2, नालागढ़ में 2, रामशहर में 2 व पंचकुला हरियाणा में 1 (कुल 07 मामले) दर्ज हैं। इन मामलों में इस आरोपी ने अपने साथियों के साथ लाखों रुपये के गहने व नकदी चुराई थी। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जानकारी के अनुसार इस वर्ष फरवरी में बातल पंचायत के शियुरी गांव में एक महिला के घर में सोने चांदी के करीब 1,88,000 रुपये के गहने चोरी हुए थे। चोरी की वारदात महिला ने पुलिस थाना अर्की में दर्ज करवाई थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही थी। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed