{"_id":"626c1c3598f7d54a7d3d37de","slug":"another-accused-involved-in-punjab-bomb-blast-arrested-from-una-s-singa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी की कार्रवाई: पंजाब बम धमाके में संलिप्त एक और आरोपी ऊना के सिंगा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी की कार्रवाई: पंजाब बम धमाके में संलिप्त एक और आरोपी ऊना के सिंगा से गिरफ्तार
Fri, 29 Apr 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:41 PM IST
सार
उपायुक्त ऊना अर्जित सेन ने बताया कि एसआईटी प्रमुख विमुक्त रंजन ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार मुनीष पर 15 हजार रुपये लेकर टिफिन बम प्लांट करने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जिला रोपड़ के थाना नूरपुरबेदी की चौकी कलवां में पिछले दिनों किए गए बम धमाके से जुड़ा एक और आरोपी ऊना जिले के सिंगा गांव से गिरफ्तार किया गया। हिमाचल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुरुवार रात आरोपी मुनीष राणा (31) को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे पंजाब की नवांशहर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में शामिल ऊना के सिंगा से अब तक चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उपायुक्त ऊना अर्जित सेन ने बताया कि एसआईटी प्रमुख विमुक्त रंजन ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद उसे मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार मुनीष पर 15 हजार रुपये लेकर टिफिन बम प्लांट करने का आरोप है। बता दें कि 23 अप्रैल को सिंगा गांव के ही रहने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ सन्नी की निशानदेही पर उसके चचेरे भाई अमनदीप को कुएं में छिपाए टिफिन बम के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले सिंगा के ही एक और युवक रोहित को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया था कि कुलदीप ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ही बम धमाका किया था।
विज्ञापन