{"_id":"62517985b6daf72a9f585d37","slug":"anoop-kesari-hits-out-at-delhi-deputyi-cm-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल हुए अनूप केसरी बोले- मनीष सिसोदिया आरोप साबित करें या माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल हुए अनूप केसरी बोले- मनीष सिसोदिया आरोप साबित करें या माफी मांगें
Sat, 09 Apr 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Apr 2022 05:49 PM IST
सार
अनूप केसरी ने कहा कि आप में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी व पदाधिकारियों का अपमान हो रहा था। मंडी में बीते छह अप्रैल को हुए रोड शो में शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कोई तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
अनूप केसरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोप साबित करें या माफी मांगें। उन्होंने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने पर झूठ के सहारे बदनाम किया जा रहा है। फर्जी ऑडियो का सहारा लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल की जा रही है। कोई केस पुलिस या कोर्ट में नहीं है। आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी व पदाधिकारियों का अपमान हो रहा था। मंडी में बीते छह अप्रैल को हुए रोड शो में शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कोई तवज्जो नहीं दी। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन व दुर्गेश पाठक ने भी पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। मंडी में हुए रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने प्रदेशाध्यक्ष तक से बात नहीं की। यही वजह थी कि वह पार्टी छोड़ने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
केसरी ने कहा कि आप में बौखलाहट है और अब आरोप लगा रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अनदेखी का दौर शुरू हो गया था। हिमाचल में दिल्ली की टीम बैठाई गई जो सीधे तौर पर यहां के पदाधिकारियों को अनदेखा कर रही थी। कांग्रेसियों के घर-घर जाकर उन्हें टोपियां पहनाना शुरू किया गया। इसमें करीब आठ सालों से संगठन को सींच रहे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को विश्वास तक में नहीं लिया गया। सीधे तौर पर आप का कांग्रेसीकरण किया गया। उन्होंने आप के शीर्ष नेतृत्व को सलाह दी है कि बचे हुए कार्यकर्ताओं की इज्जत करें।
विज्ञापन