शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 18 नवंबर से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। पंचायत चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने इस साल जल्द परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है। शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक ने पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। सभी केंद्रों में सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरू होगी।
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। असेसमेंट आधार पर यह परीक्षाएं ली जाती हैं। इन कक्षाओं में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता। पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों से हिंदी और अंग्रेजी विषय में ओरल रिडिंग करवाई जाएगी। एक-एक कर छात्र को बुलाकर पाठ पढ़वाया जाएगा। पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं तिथियां शिक्षा बोर्ड जारी करेगा।
ये रहेगा परीक्षा शेडयूल
दिनांक=====कक्षा पहली===दूसरी====तीसरी====चौथी
18 नवंबर=====हिंदी========हिंदी======हिंदी======हिंदी
19 नवंबर=====अंग्रेजी=======अंग्रेजी=====अंग्रेजी====गणित
20 नवंबर=====गणित=======पर्यावरण===गणित=====अंग्रेजी
21 नवंबर=====पर्यावरण======गणित=====पर्यावरण===पर्यावरण
छठी और सातवीं कक्षा का परीक्षा शेडयूल
दिनांक=====छठी कक्षा====सातवीं
18 नवंबर====हिंदी==========हिंदी
19 नवंबर====संस्कृत========संस्कृत
20 नवंबर=====ड्राइंग========ड्राइंग
21 नवंबर=====अंग्रेजी=======गणित
23 नवंबर=====एसएसटी=====अंग्रेजी
24 नवंबर=====गणित========साइंस
26 नवंबर=====साइंस========एसएसटी
27 नवंबर योग/ हिमाचल की संस्कृति (दोनों कक्षाएं)