फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anirudh Singh said that 4,000 vacant posts will be filled in Rural Development and Panchayati Raj Department

Himachal News: अनिरुद्ध सिंह बोले- ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में भरेंगे 4,000 रिक्त पद

Sat, 21 Jan 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 09:34 PM IST
सार

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है। इसे देखते हुए विभागों में भी रिक्त पदों को भरा जाना है। 

विज्ञापन
Anirudh Singh said that 4,000 vacant posts will be filled in Rural Development and Panchayati Raj Department
कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग में 4,000 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस संबंध में मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी भी हासिल की है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है। इसे देखते हुए विभागों में भी रिक्त पदों को भरा जाना है। उनका कहना है कि मनरेगा पर अब तक 1100 करोड़ की राशि खर्च की है। 538 करोड़ रुपये मजदूरों और 561 करोड़ रुपये सामग्री पर व्यय हुए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि विभाग के कामकाज को लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जाए। 

विज्ञापन


मंत्री ने विद्युत आपूर्ति,जलापूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
वहीं, विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी के तहत प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड व जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सिंचाई योजनाओं से समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल और जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed