फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anirudh singh said Secretary, employment servant will be recruited in 412 new gram panchayats of Himachal

Himachal News: अनिरुद्ध बोले- हिमाचल की 412 नई ग्राम पंचायतों में भर्ती होंगे सचिव, रोजगार सेवक

Tue, 28 Mar 2023 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 10:34 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए तीन पंचायतों पर एक ग्राम रोजगार सेवक की दर से कुल 124 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। 

विज्ञापन
Anirudh singh said  Secretary, employment servant will be recruited in 412 new gram panchayats of Himachal
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नव सृजित 412 ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत सचिव के पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। नई पंचायतों के लिए पंचायत चौकीदार की श्रेणी के पद को सरकार ने सृजित नहीं किया है। कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए तीन पंचायतों पर एक ग्राम रोजगार सेवक की दर से कुल 124 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। 

विज्ञापन


काजा और केलांग डिपो को मिलेंगी दस नई बसें 
वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जल्द ही काजा और केलांग डिपो को दस नई बसें दी जाएंगी। कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अधिक बसें अभी सरकार नहीं दे सकती है। आने वाले समय में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचर लगाने के लिए भी जिला में जगह-जगह व्यवस्था करने को कहा जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने पुरानी हो चुकी 46 बसों को बदलने की मांग उठाई।
विज्ञापन


हिमाचल की ही सूचना मांगी है, यह ब्रह्मांड तो नहीं : सुरेश कुमा
 भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने प्रश्नकाल के दौरान गत तीन वर्षों के दौरान जल शक्ति विभाग में ठेकेदारों के कारण अधूरे पड़े कार्यों का ब्योरा मांगा। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक ने पूरे ब्रह्मांड की सूचना मांग ली है। इस जानकारी को एकत्र किया जा रहा है। विधायक को उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर विधायक ने कहा कि हिमाचल की ही सूचना मांगी है, यह ब्रह्मांड तो नहीं है। 

विधायकों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई कमेटी में परमार, अनिल शर्मा शामिल
 सदन में बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदन में एक कमेटी का गठन करने की बात हुई थी, पर न तो कमेटी बनी है और न ही उसकी कोई बैठक हुई है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि इस कमेटी का निर्माण हो चुका है। इसके लिए भाजपा के दो सदस्य इस कमेटी में ले लिए गए हैं। ये विपिन सिंह परमार और अनिल शर्मा बनाए गए हैं। वहीं सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस कमेटी की बैठक जल्द रखी जा रही है। इसकी गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं। अभी सदन की बैठकें छह अप्रैल तक हैं। विधानसभा सचिवालय के संस्थान को कैसे मजबूत करना है। यह भी देखा जाएगा। यह भी कि न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में तो नहीं जा रहे हैं। इसमें प्रेस की स्वतंत्रता पर भी बात होगी। यह देखा जाएगा कि जल्दी से कमेटी बने। उसकी बैठक भी वक्त पर हो। 

ये भी पढ़ें: Shimla News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री घर पर गिरने से हुए चोटिल, सिर पर लगे पांच टांके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed