फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri suffered head injury, admitted to IGMC

Shimla News: घर के लॉन में घूमते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पत्थर लगने से घायल, लगे पांच टांके

Tue, 28 Mar 2023 10:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार देर शाम घर के लॉन में घूमते समय पत्थर लगने से घायल हो गए। यह पत्थर कहां से आया और कैसे लगा, यह तो जांच का विषय है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri suffered head injury, admitted to IGMC
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार देर शाम घर के लॉन में घूमते समय पत्थर लगने से घायल हो गए। यह पत्थर कहां से आया और कैसे लगा, यह तो जांच का विषय है, लेकिन उनके घायल होने की सूचना पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में उनके समर्थकों का तांता लग गया। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, जहां पांच टांके लगाने पड़े हैं। पत्थर लगने के बाद उनके सिर से खून बह रहा था, जिसके बाद उन्हें  उनके स्टाफ ने तुरंत उपचार के लिए  आईजीएमसी  पहुंचाया।

विज्ञापन


प्रशासन में हड़कंप मचा
उनके घायल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पहले यह चर्चा  थी कि घर में गिरने से उन्हें चोट लगी है। इसके बाद पत्थर से चोट लगने की बात सामने आई। इस घटना को लेकर देर रात तक कई कयास लगाए जाते रहे। सूत्रों के अनुसार घर के लॉन में घूमते समय नुकीले पत्थर से उन्हें चोट पहुंची है। अभी उनका आईजीएमसी के विशेष वार्ड के कमरा नंबर 633 में  उपचार चल रहा है। अस्पताल में उनका हाल जानने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, विधायक आशीष बुटेल, भवानी पठानिया और विनय कुमार समेत कई  लोग पहुंचे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री स्वस्थ: डॉ.
अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री स्वस्थ हैं। चोट लगने की वजह से उनके  सिर पर टांके लगाए गए हैं। इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया है। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉक्टर अमन ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन रहेंगे। उनकी सीटी स्कैन समेत सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। वहीं, अग्निहोत्री ने कहा कि एक हादसे में उनके सिर पर चोट लगी है। उनका हाल जानने के लिए उनके शुभचिंतकों के संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी की कृपा से ठीक हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Assembly Session मुकेश अग्निहोत्री बोले- जलशक्ति विभाग में आउटसोर्स भर्तियां नहीं होंगी


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed