फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anger among doctors due to not paying NPA, resident doctors also performed duty wearing black badges

Shimla News: एनपीए नहीं देने से चिकित्सकों में आक्रोश, रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी

Tue, 30 Jan 2024 12:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की अगुवाई में जिला शिमला में पौने तीन सौ के करीब डॉक्टर नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) नहीं देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Anger among doctors due to not paying NPA, resident doctors also performed duty wearing black badges
डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन और फैकल्टी ने भी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी। डॉक्टरों का कहना है कि वह 7 फरवरी तक सरकार के आदेशों का इंतजार करेंगे। इसके बाद ही अन्य कदम उठाएंगे। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की अगुवाई में जिला शिमला में पौने तीन सौ के करीब डॉक्टर नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) नहीं देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दे रहे हैं। अब इस आंदोलन में आईजीएमसी की आरडीए और फैकल्टी भी जुड़ गई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों की मांगों को लेकर सरकार ने बैठक की तारीख तय नहीं की है, ऐसे में संघ का कहना है कि वह 7 फरवरी तक ही इंतजार करेंगे। इसके बाद कलम छोड़ हड़ताल समेत अन्य कड़े कदम उठाए जाएंगे। डॉक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा सकती हैं। अभी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में ही विरोध हो रहा था। अब आईजीएमसी के डॉक्टरों के साथ जुड़ने से संघ ने सरकार को बड़ा संदेश भेज दिया है कि मांगों लेकर सभी एकजुट हैं। आईजीएमसी में रोजाना हजारों मरीज उपचार करवाने के लिए आते है। ऐसे में अगर यहां पर व्यवस्था ठप होती है तो मरीजों को परेशान होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed