फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anganwadi worker beaten to death with a stick in Theog

Shimla News: ठियोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 10:43 AM IST
Krishan Singh अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग
अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 10:43 AM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्र कोट वृत बल्ग की है। यहां दोपहर करीब 12:00 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना पत्नी बरिया राम निवासी गांव सांधल तहसील ठियोग आंगनबाड़ी सहायिका बिंदी देवी जो कि उनकी देवरानी भी है के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही थी। 

विज्ञापन
Anganwadi worker beaten to death with a stick in Theog
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ठियोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ब्लग में काम कर रही कार्यकर्ता की डंडों से पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र में थी। इसी बीच आरोपी ने मौके पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया लेकिन यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले महीने की तेजधार हथियार से हमला करने के केस में तीन साल की सजा काट चुका है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना आंगनबाड़ी केंद्र कोट वृत बल्ग की है। यहां दोपहर करीब 12:00 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना पत्नी बरिया राम निवासी गांव सांधल तहसील ठियोग आंगनबाड़ी सहायिका बिंदी देवी जो कि उनकी देवरानी भी है के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच आरोपी राजेश निवासी बलैंया टयाली केंद्र में दाखिल हुआ और बिना कुछ कहे रीना पर डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। इस पर बिंदी देवी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उस समय तक महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी थी। आरोपी से फरार हो गया था। पंचायत की प्रधान प्रियवंदा राणा ने दोपहर 12:42 मिनट पर फागू चौकी को फोन पर इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही आरोपी को दबोच लिया। घायल अवस्था में महिला को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान शाम के समय उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी राजेश कुमार तेजधार हथियार से हमला करने के एक केस में तीन सजा काटकर 26 जनवरी को ही रिहा होकर आया था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्या से जुड़े तथ्यों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति चंडीगढ़ में टैक्सी चालक का काम करता है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं। वारदात से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। ठियोग के ब्लग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस की गहनता से छानबीन कर रही है। सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी, ठियोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed