फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Andhra Pradesh tourist died of cardiac arrest

Kullu News: आंध्र प्रदेश के पर्यटक की ह्दय गति रुकने से मौत

Fri, 24 Feb 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के जीनगर दारचा वाटगल का रहने वाला माडीपोल करमाकर 23 फरवरी को एक ग्रुप के साथ मनाली आया था। वह रांगड़ी में एक होटल में रह रहे थे। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh tourist died of cardiac arrest
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मनाली में घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के जीनगर दारचा वाटगल का रहने वाला माडीपोल करमाकर 23 फरवरी को एक ग्रुप के साथ मनाली आया था। वह रांगड़ी में एक होटल में रह रहे थे। गुरुवार रात को उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उसके साथ आए अन्य पर्यटक उसे उपचार के लिए मिशन अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वह स्टार वर्ल्ड लार्ड कंपनी में बतौर कुक कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पतलीकूहल में मिला शव पतलीकूहल में मिला शव
पतलीकूहल पुलिस थाना के तहत जटेहड़ बिहाल में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामला वीरवार शाम का है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस को सूचना मिली थी कि जटेहड़ बिहाल में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पहचान न होने से उसे कुल्लू अस्पताल में रखा गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि व्यक्ति कौन है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed