{"_id":"68d38c2632f5aa8cf50427f8","slug":"anand-sharma-resigns-from-the-post-of-foreign-affairs-chairman-know-the-reason-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: आनंद शर्मा ने विदेश मामलों के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: आनंद शर्मा ने विदेश मामलों के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह
Wed, 24 Sep 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:44 AM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगभग एक दशक तक विभाग का नेतृत्व किया। आनंद शर्मा मूल रूप से शिमला से संबंध रखते हैं। वह कांगड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
आनंद शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह इस्तीफा इसलिए दिया है कि पार्टी के पुनर्गठन में मदद मिल सके और युवा नेताओं को इसमें शामिल किया जा सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगभग एक दशक तक विभाग का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
आनंद शर्मा मूल रूप से शिमला से संबंध रखते हैं। वह कांगड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं। चुनाव हार गए थे। उनके इस्तीफे से हिमाचल प्रदेश में देश में भी खूब हलचल रही। अपने इस्तीफे में आनंद शर्मा ने लिखा, जैसा कि मैंने पहले कांग्रेस पार्टी और अध्यक्ष को बताया है, मेरे विचार में समिति का पुनर्गठन होना चाहिए, जिससे इसमें क्षमता और संभावनाओं वाले युवा नेताओं को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन