फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anand sharma member of rajya sabha election

आनंद शर्मा नौ मार्च को भरेंगे नामांकन

Mon, 07 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Mar 2016 10:10 PM IST
सार

  • राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आज पहुंचेंगे शिमला   
  • प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार हैं आनंद
  • 21 मार्च को होने हैं राज्यसभा सदस्य पद के लिए चुनाव

विज्ञापन
anand sharma member of rajya sabha election
आनंद शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता आनंद शर्मा राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार के रूप में नौ मार्च को अपना नामांकन भरेंगे। आनंद शर्मा मंगलवार को शिमला पहुंच रहे हैं। वे राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। हिमाचल में खाली हो रहे राज्यसभा सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश विधानसभा परिसर में 21 मार्च को मतदान होगा।  राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप का दो अप्रैल, 2016 को कार्यकाल पूरा होने के बाद ये सीट खाली हो रही है। आनंद शर्मा का राजस्थान के सांसद के तौर पर कार्यकाल जुलाई में खत्म होगा।
विज्ञापन


उन्हें हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए अपने पद से समय से पहले ही इस्तीफा देना होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को इस पद के लिए एक ही नाम आनंद शर्मा का ही अनुमोदन किया है। किसी अन्य कांग्रेस नेता ने भी इस पद के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed